Skip to main content

गजल

कंटीले पौधे
खारा पानी

बेस्वाद जिंदगी
बेकार जवानी

चलती साँसे
घड़ी की सुइयां

रुकता दरिया
गंदला पानी

उनकी यादे
झूठे सपने

उनिंदि आँखे
सिर्फ पशेमानी

उखड़ी साँसे
झुकते कंधे

ढलता सूरज
खत्म कहानी।

Comments