Skip to main content

दोस्ती

गुड्डे गुड़िया
खिलौने
चॉकलेट से दोस्ती

गुल्ली डंडा
पतंगों
कंचो से दोस्ती

साईकल सवारी
क्रिकेट
रफ्तार से दोस्ती

कंधो पर हाथ
बाते अपार
गपशप से दोस्ती

लाइब्रेरी की बेंच
कॉलेज की सीढ़ियों
केंटीन से दोस्ती

जीजा साली
देवर भाभी
चुहलबाजी से दोस्ती

सत्संग प्रवचन
धर्म कर्म
अध्यात्म से दोस्ती

नाती नातिन
पोते पोती
बचपन से दोस्ती। 

Comments