Skip to main content

Posts

तभी तक कायम रहती है मित्रता जब तक संबंधों में रहे पवित्रता। 

A टू Z समूह (लघुकथा)

A ने D को कॉल किया।  अरे!यार मेरे कैसा है मेरे दोस्त,D ने B को कांफ्रेंस कॉल पर जोड़ा।फिर B ने C को आपस मे अपने गुजरे स्वर्णिम समय की बातों में समय गुजरता गया।  फिर विचार आया क्यो न हम अपने पुराने कालेज के और भी दोस्तो को जोड़े और सोशल मीडिया पर एक समुह बना ले।  दोस्त जुड़े समूह बना।  फिर? फिर खटपट शुरू।  तूने इसे विश् मुझे नही।  ये भद्दे भद्दे इमोजी लगा कर क्या जताना चाहता है।  ये तिरँगा लगा कर खुद को देशभक्त समझ रहा है क्या।  एडमिन बनकर ज्यादा अकड़ मत दिखा।  एक लेफ्ट,फिर दूसरा लेफ्ट,फिर तीसरा।  आखिर में बचे ABCD अब इस सोशल मीडिया समुह की  जरूरत ही क्या है हम चारो यू भी फोन पर घण्टो बात कर लेते है।  निर्णय समूह विसर्जन। 

तिरंगा

कोई इधर कोई उधर मुँह मोड़ता है एक तिरंगा ही है जो हमे जोड़ता है।  जो जिता है और मरता है इसके लिए वो जवान आखिर में इसे ओढ़ता है।  मात्र ध्वज नही ये भावना है भारत की बनके लहू ये हमारी रगों में दौड़ता है।  जब भी लहराता है हवा में इठलाक़े ये ज़मी आसमाँ पे पहचान छोड़ता है। 

पाली(कविता)

सुनहरी सुबह और सुहानी शाम पाली में शहर है पर बसता एक देसी गांव पाली में।  खुशनुमा दिन और सुकून की रात पाली में जो लगती है जुदा कुछ तो है बात पाली में।  गर्मी थोड़ी तल्ख़ है और सर्दी थोड़ी कड़क कम ही सही पर खूबसूरत बरसात पाली में।  देसी घी का चूरमा और दाल बाटी का रंग मिर्चीबड़े से होती दिन की शुरुआत पाली में।  चाय की थड़ियों पर गप्पबाजी की महफ़िले बेफिक्री के साथ मस्तीभरे अंदाज पाली में।  बदलते दौर में शहर भी रूप बदलते रहते है पर कायम रही है और रहेगी मिठास पाली में। 

पर्यावरण दिवस।

सोसायटी गॉर्डन में पर्यावरण दिवस मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई थी। मजदूरों से गड्ढे खुदवा लिए थे,सरकारी नर्सर्री से पौधे भी आ गए थे। भरी गर्मी में अपनी एसी कार से उतरते हुए मिसेज तनेजा सभी महिलाओं की विश करती हल्लो हाय बोलती आगे बढ़ी।  अरे! चंद्रिका जल्दी करवाओ अब किस बात की देरी है मुझे आज और भी कार्यक्रमो में जाना है।  वो क्या है दीदी अभी तक वो अखबार का फोटोग्राफर नही आया और ना ही कोई पत्रकार।  कुछ देर बाद मिसेज तनेजा अपने आगामी कार्यक्रमो के लिए निकल गई।  आओ बहनों हम सब मिलकर पौधे लगाते है और शपथ भी लेंगे इनकी देखभाल और सुरक्षा की।  तभी कोई महिला सदस्य बोली लगता है आज फोटोग्राफर और पत्रकार ज्यादा ही बिजी है अभी तक नही आये।  आते तो तब जब मैने उन्हें बुलाया होता,कहकर चंद्रिका मुस्करा उठी। 

गजल बेटा।

सत्रहवाँ साल लगा है संभलना प्यारे जीवन का संध्याकाल है संभलना प्यारे। पाने को सारा आकाश है गर चाहो तो खोने को बहुत कुछ है संभलना प्यारे।  बचपने की कोमल पगडंडी पीछे रह गई आगे एक कठोर डगर है संभलना प्यारे।  अल्हड़पन, नादानियां,बदमाशियां छोड़ो अब सयंम का समय है संभलना प्यारे।  कुछ दूर तक मैं साथ हूँ और माँ भी साथ पर आगे तुम्हारा सफर है संभलना प्यारे। 

उपयोगिता(लघुकथा)

सेकेंड क्लास स्लीपर के कम्पार्टमेंट में आमने सामने की छह और साइड की दो सीटों को मिलाकर कुलजमा हम आठ लोग सफर कर रहे थे।  कुछ मोबाइल में व्यस्त थे कुछ बातों में कोने वाले सहयात्री ने प्लेटफॉर्म पर अखबार बेच रहे लड़के से एक राष्ट्रीय दैनिक अखबार खरीद लिया। ट्रेन चलते ही वो अखबार खोल कर उसमें मशगूल हो गए। मै बगल वाली सीट पर उन्हें अखबार पढ़ता हुआ देख रहा था तभी उन्होने अखबार का एक पेज निकाल कर मुझे दे दिया।एक एक पेज कर मैने और लगभग सभी यात्रियों ने अखबार पढ़ लिया।  किसी को बिजनेस न्यूज में रुचि थी तो किसी को स्पोर्ट्स की खबरों,किसी ने संपादकीय लेख पढ़ें तो किसी ने लोकल समाचार।  अब वो अखबार इकठ्ठा करके मोड़ कर कोने में दबा दिया गया था।  अभी कुछ ही समय पहले जिस अखबार मे सबकी रुचि थी अब वो रद्दी हो चुका था।  पता नही क्यो जीवन की संध्या वेला में उस रद्दी अखबार से अपनापन सा लग रहा था।  शायद हम दोनों की ही उपयोगिता खत्म हो चुकी थी।