Skip to main content

कुछ सबक

कुछ सबक...

गाड़ी पर न मोबाइल का प्रयोग कीजिये
जीवन अनमोल है सद्पयोग कीजिये।

हैंडल छोड़कर स्टंट दिखाना महंगा पड़ेगा
गर गिर गया तो फिर बैसाखियों पर चलेगा।

सेल्फी खिचना आपको भटकाभी सकता है
आपकी तसवीर दीवार पर लटका भी सकता है।

रफ्तार के दीवानों जरा सा ध्यान दीजिए
अपना नही तो अपने परिवार का खयाल कीजिये।

बगल की स्कूटी वाली को मत ताको
तुम भी किसी के भाई हो गिरेबान में झांको।

हेलमेट हेयरस्टाइल को बिगड़ सकता है
पर ब्रेनहेमरेज से जरूर बचा सकता है।

ड्राइविंग मंजिल पर पहुँचने के लिए कीजिये
अस्पताल या श्मशान पहुचने के लिए नही।

डॉ दिलीप बच्चानी।

Comments

Popular posts from this blog

अब गरीबी का आलम ये हुआ प्लास्टर उखड़ने लगे हैं दीवारों से। 

नज्म

नज़्म: किसी के पास बैठो तो अदब से बैठो, ये पास होना सिर्फ़ जगह भरना नहीं होता, ये किसी के दिल में अपनी जगह बनाना होता है। नज़दीकियाँ अक्सर इंसान को हल्का कर देती हैं, लहज़ा बदल जाता है, अंदाज़ ढल जाता है— पर तुम अपनी तहज़ीब को थामे रखना। जब दूर हो जाओ और फासले बातों से ज़्यादा लंबे हो जाएँ, तब भी अपने शब्दों को गिरने मत देना, अपनी यादों को रूखा मत होने देना। क्योंकि अदब— सिर्फ़ पास होने की ज़रूरत नहीं, ये दूरियों में भी जिंदा रहना चाहता है। इसलिए— जब पास बैठो तो अदब से बैठो, और जब दूर हो जाओ तब भी बेअदब मत होना।
उतारन ऐ चड़ावन जी कहानी आहे सीदी सादी जिंदगी बेस्वाद, बेमानी आहे।  कहिंखे घट कहिंखे वधिक मालिक़ डिनो आ मा शुकर भी करा हिय त बेईमानी आहे।