टिक टिक की मत सुनो, धक धक की सुनो। टिक टिक दुनियादारी की आवाज है और धक धक है दिल का संगीत। टिक टिक तुम्हे उलझाये रखेगी, धक धक देगी समाधान। टिक टिक तुम्हे दौड़ना सिखाएगी धक धक बताएगी ठहरना कब है। टिक टिक चलती रहेगी तुम्हारे बाद भी,पर धक धक चल रही है तुम्हारे साथ। इसलिए रुको,सुनो, महसूस करो अपने दिल की आवाज। डॉ दिलीप बच्चानी पाली मारवाड़, राजस्थान।