Skip to main content

टिक ठीक/धक धक।

टिक टिक की मत सुनो,
धक धक की सुनो। 

टिक टिक दुनियादारी की
आवाज है और
धक धक है दिल का
संगीत। 

टिक टिक तुम्हे
उलझाये रखेगी,
धक धक देगी
समाधान। 
टिक टिक तुम्हे
दौड़ना सिखाएगी
धक धक बताएगी
ठहरना कब है। 

टिक टिक चलती रहेगी
तुम्हारे बाद भी,पर
धक धक चल रही है
तुम्हारे साथ। 

इसलिए रुको,सुनो,
महसूस करो अपने
दिल की आवाज। 

डॉ दिलीप बच्चानी
पाली मारवाड़, राजस्थान। 






Comments

Popular posts from this blog

शेर

कौन कैसा है किधर से मालूम होता है कैसा है बशर नजर से मालूम होता है
मुसीबत में तुम्हें कोई याद करे,तुम कामयाब हो।  कोई तुम पर जब विश्वास कर,तुम कामयाब हो।  अपने लिए तो रोज ही मांगते है लोग मगर, तुम्हारे लिए कोई फरियाद करे,तुम कामयाब हो। 
अब गरीबी का आलम ये हुआ प्लास्टर उखड़ने लगे हैं दीवारों से।