Skip to main content

केंद्रीय चुनाव परसेप्ट का चुनाव है।

ये साल देश के लिए नई सरकार चुनने का साल है।साल शुरू होते ही चुनावी गतिविधियों में भी तेजी देखी जा सकती है।
भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में चुनाव विभिन्न स्तरों पर लड़े जाते है जैसे कि लोकसभा, विधानसभा,नगर निगम,पंचायत आदि,सत्ता के विकेंद्रीकरण का ये एक बेहतरीन उदाहरण भी है। 
अब चूंकि लोकसभा का चुनाव निकट है तो स्वाभाविक है कि चर्चा का केंद्र बिंदु केंद्रीय चुनाव ही रहने वाला है। 
एक लोकसभा सदस्य का कार्यक्षेत्र बहुत बड़ा और बहुत फैला हुआ होता है,इसलिए चुनाव प्रचार के दौरान या उसके बाद के पांच वर्षों में भी सभी क्षेत्रों और मतदाताओं तक पहुँचना अत्यंत दुष्कर कार्य है। 
तो फिर हार और जीत आखिर तय कैसे होती है
ये सब तय होता है परसेप्शन के आधार पर। 
परसेप्शन उम्मीदवार के पक्ष और विपक्ष में हो सकता है और परसेप्शन सरकार के पक्ष और विपक्ष में भी हो सकता है। 
सरकार अपने कार्यकाल के दौरान जो फैसले लेती है उस आधार पर मतदाता अपने दिलोदिमाग में एक धारणा बना लेता है और फिर उसी आधार पर वोट पड़ते है और हार जीत का निर्णय हो जाता है।
इसलिए हम देखते है कि हमारी अपनी लोकसभा या हमारे आसपास की लोकसभा की सीटों पर कइयो बार ऐसे प्रत्याशी जीत जाते है जिन्हें वहा के स्थानीय लोग जानते भी नही थे। 
जबकि विधानसभा चुनाव में ऐसा नहीं होता वहा पर जनता उन लोगों को चुनती है जिन्हें वो जानती पहचानती है या जिन तक आसानी से पहुच सकती है। 
और स्थानीय स्तर के चुनाव जैसे कि नगर पालिका,पंचायत आदि में तो लोग राष्ट्रीय पार्टियों को नजरअंदाज करके क्षेत्रीय पार्टियों या निर्दलीय प्रत्याशियों को भी चुन लेते है,क्योकि छोटे मोटे कामो के लिए उन्हें पार्षद,सरपंच आदि से निरंतर सम्पर्क में रहना जरूरी होता है। 
लोकसभा प्रत्याशी या सरकार के पक्ष और विपक्ष में बना परसेप्शन सभी राज्यो में एक सा हो ऐसा भी जरूरी नही है,कई राज्यो में हम देखते है कि राष्ट्रीय पार्टियां उतनी मजबूत नही होती जितनी कि क्षेत्रीय पार्टियां होती है,क्योकि वहा का जनमानस सोचता है कि हमारे क्षेत्र की पार्टी ही हमारे हित के बारे में सोच सकती है। 
अब देखना ये है कि इस बार जनता जनार्दन ने अपने मानस पटल पर क्या परसेप्शन बनाया है।
बहरहाल नतीजा जो भी हो, ऊँट चाहे जिस करवट बैठे पर चुनाव के इस पंचवर्षीय उत्सव में जनभागीदारी बढ़चढ़ कर हो और हम सभी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे। 

Comments

Popular posts from this blog

मृत्यु का मोल। (कविता)

"मृत्यु का मोल" ( व्यंग्य कविता) अंजान मरे — तो चुपचाप साइड से निकल लो, ना आँसू, ना सवाल — बस भीड़ में खुद को बचा लो। पड़ोसी मरे — तो पूछ लो संस्कार का समय, कंधा न सही, कम से कम दिखा दो थोड़ा नमन। जान-पहचान वाला गया — तो फेसबुक पर "ॐ शांति" लिख दो, दिल से नहीं, टाइपिंग स्पीड से दुख नाप लो। कोई अपना गया — तो आँसू भी प्रॉपर्टी के वजन से गिरते हैं, ग़म भी वसीयत के काग़ज़ों में सुकून ढूंढता फिरता है। और जब आप मरें — तो सोचो, कौन रोएगा सच में? कौन होगा जो तुम्हारे बिना रातों को जागेगा? मौत तो सबकी बराबर होती है — पर इस दुनिया में दुख भी रिश्तों के रैंक से बाँटा जाता है। डॉ दिलीप बच्चानी  पाली मारवाड़,राजस्थान।

आलेख

सोशल मीडिया और राष्ट्रीय संप्रभुता नेपाल में सोशल मीडिया बैन को लेकर जारी विरोध केवल एक देश का मामला नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है। इंटरनेट और सोशल मीडिया ने सूचना के आदान-प्रदान को सरल बनाया है, लेकिन आज यही माध्यम लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को अस्थिर करने का औजार भी बनता जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने वाली बड़ी कंपनियाँ अपने मुनाफ़े के लिए तो हर देश में सक्रिय रहना चाहती हैं, किंतु उस देश के कानून और नियमों का पालन करने से कतराती हैं। यह प्रवृत्ति राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए सीधा खतरा है। हाल के वर्षों में श्रीलंका, बांग्लादेश और अब नेपाल में देखा गया है कि किस प्रकार युवाओं के असंतोष को सोशल मीडिया पर उकसाकर बड़े आंदोलनों का रूप दिया गया। सत्ता परिवर्तन तक की कोशिशें इन माध्यमों से संभव हो रही हैं। इसमें केवल बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ ही नहीं, बल्कि विपक्षी दलों और अंतरराष्ट्रीय शक्तियों का भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हाथ रहता है। यह स्थिति बेहद खतरनाक है, क्योंकि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि सोशल मीडिया कंपनियाँ किसी भी देश की आंतरिक स्थिरता को प्रभावित क...

नज्म

नज़्म: किसी के पास बैठो तो अदब से बैठो, ये पास होना सिर्फ़ जगह भरना नहीं होता, ये किसी के दिल में अपनी जगह बनाना होता है। नज़दीकियाँ अक्सर इंसान को हल्का कर देती हैं, लहज़ा बदल जाता है, अंदाज़ ढल जाता है— पर तुम अपनी तहज़ीब को थामे रखना। जब दूर हो जाओ और फासले बातों से ज़्यादा लंबे हो जाएँ, तब भी अपने शब्दों को गिरने मत देना, अपनी यादों को रूखा मत होने देना। क्योंकि अदब— सिर्फ़ पास होने की ज़रूरत नहीं, ये दूरियों में भी जिंदा रहना चाहता है। इसलिए— जब पास बैठो तो अदब से बैठो, और जब दूर हो जाओ तब भी बेअदब मत होना।