Skip to main content

दलबदल सही या गलत ?

भारतीय राजनीति में हम अक्सर देखते है कि एक पार्टी के सदस्य दूसरी पार्टी में चले जाते है।
चुनाव के समय ऐसी घटनाओं की संख्या बढ़ जाती है,परंतु कमोबेश ये एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। 
दलबदल के इतिहास की बात करे तो सबसे पुरानी घटना कुरुक्षेत्र में महाभारत के युद्ध के प्रारंभ के समय हुई थी, जब ज्येष्ठ पाण्डुपुत्र युधिष्ठिर ने आव्हान किया कि दोनों पक्षों में से कोई भी योद्धा पाला बदलना चाहता है तो बदल सकता है तब कौरव पक्ष के युयुत्सु ने पाला बदला था और धर्मराज युधिष्ठिर के पक्ष में युद्ध लड़ने का निर्णय लिया। 
दलबदल के कारणों की बात करे तो सबसे बड़ा एक ही कारण नजर आएगा और वो है सत्ता सुख का स्वार्थ। 
नगर परिषद के पार्षदों से लेकर विधानसभा सदस्यों,लोकसभा सदस्यों तक ये सभी केवल और केवल सत्ता सुख के लोभ में पाला बदलते है।
बड़े से बड़े सिद्धांत,निष्ठाएँ रातो रात धूलधूसरित हो जाती है। 
कभी टिकट कटने के कारण, कभी टिकट कटने की संभवना के कारण,कभी पार्टी द्वारा उपेक्षा के कारण ये नेतगण सुविधा अनुसार अपनी निष्ठाएँ
बदलते रहते है।
दलबदल का एक कारण अधिकांश राजनीतिक दलों में व्याप्त परिवारवाद भी है क्योंकि उन्हें अपने परिवार के सदस्यों को टिकट देकर नेता बनाना होता है तो निष्ठावान कर्मठ कार्यकर्ताओ की अवहेलना हो जाती है और वो दलबदलने को मजबूर हो जाते है।
कोई कहि भी जाये जनता को इस से क्या लेना देना,ऐसा अमूमन कहा जाता है, परंतु जनता का इससे सीधा सबंध है क्योंकि अस्थिर सरकारे कभी भी मजबूत निर्णय नही ले सकती और वो अपने अस्तित्व के संघर्ष से जूझती रहती है। 

दलबदलने की ये बीमारी भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक नासूर की तरह है जिससे समस्या तो सभी को है पर समाधान कोई करना नही चाहता,क्योकि इसी का सहारा लेकर सरकारें बनाई और गिराई जाती है। 

राजनीति दल इस समस्या का निराकरण कभी नही करेंगे,इसके लिए चुनाव आयोग को ही सख्त फैसले लेने होंगे,जिससे मतदाता के मत सम्मान मिले और उसे चोरी होने से बचाया जा सके। 

Comments

Popular posts from this blog

मृत्यु का मोल। (कविता)

"मृत्यु का मोल" ( व्यंग्य कविता) अंजान मरे — तो चुपचाप साइड से निकल लो, ना आँसू, ना सवाल — बस भीड़ में खुद को बचा लो। पड़ोसी मरे — तो पूछ लो संस्कार का समय, कंधा न सही, कम से कम दिखा दो थोड़ा नमन। जान-पहचान वाला गया — तो फेसबुक पर "ॐ शांति" लिख दो, दिल से नहीं, टाइपिंग स्पीड से दुख नाप लो। कोई अपना गया — तो आँसू भी प्रॉपर्टी के वजन से गिरते हैं, ग़म भी वसीयत के काग़ज़ों में सुकून ढूंढता फिरता है। और जब आप मरें — तो सोचो, कौन रोएगा सच में? कौन होगा जो तुम्हारे बिना रातों को जागेगा? मौत तो सबकी बराबर होती है — पर इस दुनिया में दुख भी रिश्तों के रैंक से बाँटा जाता है। डॉ दिलीप बच्चानी  पाली मारवाड़,राजस्थान।

आलेख

सोशल मीडिया और राष्ट्रीय संप्रभुता नेपाल में सोशल मीडिया बैन को लेकर जारी विरोध केवल एक देश का मामला नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है। इंटरनेट और सोशल मीडिया ने सूचना के आदान-प्रदान को सरल बनाया है, लेकिन आज यही माध्यम लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को अस्थिर करने का औजार भी बनता जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने वाली बड़ी कंपनियाँ अपने मुनाफ़े के लिए तो हर देश में सक्रिय रहना चाहती हैं, किंतु उस देश के कानून और नियमों का पालन करने से कतराती हैं। यह प्रवृत्ति राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए सीधा खतरा है। हाल के वर्षों में श्रीलंका, बांग्लादेश और अब नेपाल में देखा गया है कि किस प्रकार युवाओं के असंतोष को सोशल मीडिया पर उकसाकर बड़े आंदोलनों का रूप दिया गया। सत्ता परिवर्तन तक की कोशिशें इन माध्यमों से संभव हो रही हैं। इसमें केवल बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ ही नहीं, बल्कि विपक्षी दलों और अंतरराष्ट्रीय शक्तियों का भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हाथ रहता है। यह स्थिति बेहद खतरनाक है, क्योंकि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि सोशल मीडिया कंपनियाँ किसी भी देश की आंतरिक स्थिरता को प्रभावित क...

हे!मोबाईल। (कविता)

हे! मोबाईल तुम वाकई एक क्रांति हो।  पलक झपकते ही, पहुंचा देते हो  सूचनाएं सात समंदर पार।  कहा क्या अच्छा-बुरा हुआ सभी तो पता है तुम्हे।  हजारो संदेशो का आदान-प्रदान,वाकई बड़ा करामाती काम है।  पर हे! मोबाईल बुरा न मानो तो एक बात कहु।  तुम अखबार हो, तुममे वो चिठ्ठियों वाली मिठास नही है।