Skip to main content

Posts

भारतीय गणतंत्र।

विश्व की सबसे पुरानी मानव सभ्यताओं में से एक हमारा भारत देश एक लोकतांत्रिक गणतंत्र है।  पूरी दुनिया में 206 सम्प्रभु देशो में से 159 देश ऐसे है जो अपने नाम के साथ रिपब्लिक स्टेट लगाते हैं। संसार के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश अमरीका,फ्रांस, चीन,ब्रिटेन सहित भारत भी उस सूची में शामिल है जो अपने आप को गणराज्य कहने का गौरव रखते है।  गणतंत्र में गण शब्द संस्कृत से लिया गया है जिसका अर्थ है जनता और तंत्र का अर्थ है प्रणाली, अर्थात गणतंत्र पूरी तरह राष्ट्र की जनता द्वारा संचालित और समर्पित व्यवस्था है।  गणतंत्र या गणराज्य शब्द हमारे भारत के लिए कोई नया नही है 450 ईसापूर्व के भारतीय नगर वैशाली,कपिलवस्तु, मिथिला को दुनिया का सबसे पुराना गणतंत्र माना जाता है। ऋग्वेद में गणराज्य शब्द का प्रयोग चालिस बार तथा अथर्ववेद में नौ बार किया गया है। जबकि पौराणिक ग्रन्थो में अनेकों बार इस शब्द का उल्लेख मिलता है।  भारत के संविधान का निर्माण संविधान निर्माताओं ने अथक परिश्रम के साथ दो साल ग्यारह महीने और अठारह दिनों में किया।  डॉ भीमराव आंबेडकर जो संविधान निर्माण की प्रारुप समिति के अध्...

कविता वीररस

आंदोलन की आड़ में छुप, लगे जिहाद के नारे है हमको ये मंजूर नही है, ये फ़साद के नारे है।  देश विरुद्ध जो बोल रहे हो कुछ तो थोड़ा शर्म करो, या फिर चुल्लू भर पानी मे जाओ जाकर डूब मरो।  सारे मिलकर लड़े चुनाव थे पर जनता ने दुत्कार दिया, फिर से अपना रूप बदलकर मिल गए अब ये सारे है।  हम राम के वंशज है ठहरे हमे हिंसा में विश्वास नही, पर इतना तो तुम भी जानो हम निस्सहाय निःश्वास नही।  हिंद भूमि यह पूण्य वसुंधरा हम सबकी यह माता है, हम सबको है प्यारी ये माँ हम भी इसके प्यारे है। 

रक्षासूत्र लघुकथा

रक्षासूत्र (लघुकथा) भैया जल्दी करो न!रक्षाबंधन का मुहूर्त निकला जा रहा है। अवनि ने जोर से आवाज लगाई।  बस पांच मिनट में आया।  देख अवनि राखी बांधने से पहले एक वादा करना होगा।  कैसा वादा भैया? राकेश ने जेब से एक विजिटिंग कार्ड अवनि के आगे कर दिया। ये क्या है? वीमेंस सेल्फ डिफेंस क्लासेज, रिटायर्ड कर्नल एच एस जोसेफ।  अब इसकी क्या जरूरत है? जरूरत है आज के माहौल में लड़कियों के लिए इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।  तुम खुद भी जाओ और अपनी सहेलियों को भी प्रेरित करो। वहाँ पर तुम लोगो को मार्शल आर्ट और सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी।  जिससे तुम्हारा शरीर ही नही आत्मबल भी मजबूत होगा।  अच्छा ठीक है मै जाउंगी।  ये हुई न बात,चल अब बांध दे राखी।  ये ले गिफ्ट। थैंक्स भैया।  अरे!खोल के तो देख।  ये सब क्या है? ये है पेपर स्प्रे गन तुम्हारा पहला हथियार और ये है मोबाईल कवर के अंदर छुपाया जा सकने वाला टैक्टिकल शार्प ब्लेड नाइफ।  और ये सारे सेफ्टी प्रोडक्ट्स है जो सेल्फ डिफेंस में हेल्पफुल है।  और एक बात याद रहे।  लेट नाइट नो पार्टी, नो डिस्क...

शब्द मरते नही(कविता)

कोई है? जो रहता है हरदम साथ मेरे।  उठते-बैठते हँसते-रोते, अच्छी-बुरी हर परिस्थिति में वो होता ही है मेरे साथ।  पर जब मै थक कर सो जाता हूँ  वो नही सोता वो लगा रहता है मुझे जगाने में।  वो कोई और नही मेरे भीतर छुपा एक लेखक है।  जो जगाता रहता है मुझे लिखने-पढ़ने ऒर सीखने के लिए।  जब मै सो जाऊंगा  हमेशा-हमेशा के लिए तब भी वो जागता रहेगा, एक पुंज की तरह लोगो को प्रेरित करेगा  लिखने के लिए।  ऒर मेरा लिखा पढ़ने के लिए। 

मजाकिया दोहे

1 यूं ही कुछ मस्ती।  बोतल पीकर चल दिया, ऐसे मेरा यार मुझसे ज्यादा उसको था, बोतल ही से प्यार।  ©डॉ दिलीप बच्चानी।

दो शेर

आसानियां बेस्वाद हुआ करती है मुश्किलो में जायका हुआ करता है। परिंदा जब भी कैद में फस जाता है तब ही निकलने की दुआ करता है।

दो शेर

मासूमियत होती है मक्कारी नही होती पुराने चेहरो पर अदाकारी नही होती। सबको एक सा समझने वाले मासूमो में किसी कि भी खातिर तरफ़दारी नही होती।