Skip to main content

Posts

सरदार

खंड खंड में बटा होता भारत बिखरा बिखरा सा होता भारत।                अगर सरदार न होते।  हैदराबाद, जूनागढ अलग होते पासपोर्ट लेकर जाना पड़ता।                अगर सरदार न होते।  एक देश,एक विधान,सँविधान कभी न देश को मिल सकते थे।                अगर सरदार न होते।  आपस मे सब प्रांत लड़ रहे होते अविकसित से हम पिछड़ रहे होते।                    अगर सरदार न होते।  कश्मीर भी पूरा पड़ोसी के पास होता पूर्वोत्तर भी चीन में मिल गया होता।                     अगर सरदार न होते।  नक्शा भारत का बदला बदला होता भारत मां का आँचल बिखरा हुआ होता।                          अगर सरदार न होते।    
आज शाम को नीली जर्सी जीत का सिक्सर मारेगी, पाकिस्तान हारती आई हैं आज वो  फिर से हारेगी।  रोहित राहुल का बल्ला चमकेगा शाहीन छक्के खायेगा, इस्लामाबाद में इमरान बैठा बहुत बहुत पछतायेगा।  बुमराह की यॉर्कर के आगे बाबर आजम नहीं पायेगा, पाकिस्तान की जीत का सपना एक बार फिर बिखर जाएगा।  अश्विन जडेजा की स्पिन का जादू सर पर चढ़ कर बोलेगा, कोहली विराट जीत के साथ विश्व विजय का द्वार खोलेगा।  हालांकि क्रिकेट का मैदान है ये पर किसी  जंग से कम नहीं है, आज फिर से दिखा देना शेरो की भारत किसी से कम नही है। 

सीसीटीवी कैमरा(राजस्थानी लघुकथा)

ग्राम सभा भवन रै मांयने ग्राम सभा री मीटिंग चाल रयी थी। सरपंच साहब आपरो साफों ठीक करता व्हिया ऊभा होय'र बोल्या।  आज अपारै बीचै एक इंजीनियर साहब आवयौड़ा है, इणां री कम्पनी घरा रे मांयने सीसीटीवी कैमरा लगाया करै, तो आप मिनखां मांय जिणनै ई खुद रै घर मांय कैमरों लगवाणौ हुवै वे इंजीनियर साहब सूं सम्पर्क कर सकै।  गाँव रो होनहार मोटियार गोविंद ऊभौ व्हियो नै हाथ जोड़'र बोल्यो। सरपंच साहब सी सी टीवी कैमरा रो महत्व और उपयोग आज रै टैम री घणीं जरूरत है। पंचायत अगर च्हावै तो गाँव रै अमुक अमुक चौरायां माथै, सरकारी भवनां माथै, पंचायत भवन माथै कैमरा लगवा सकै है पर अपारै घरा रै माइने तो इणांरी कोई जरुरत कोयनीं।  इंजीनियर साहब बोल्या क्यूं भाई आप लोगां नै चोरी आद रौ भै कोनी लागै? ना इंजीनियर साहब आप गलत ना समझौ पण म्हारै घरां मांय तो चलता फिरता कैमरा लागौड़ा है।  चलता फिरता कैमरा? वै कैमरा है म्हारी पौल रै मांयने बैठयौढ़ा म्हारा वडैरा, म्हांरा माइत,म्हारा बुजुर्ग।  जदै तक ऐ बैठा है म्हांरे घरां में सीसीटीवी कैमरा री जरूरत कोयनीं।
श्रद्धा के संग बीत गए पूरे सोलह श्राद्ध तन मन पावन हुआ कर अतीत को याद। 

साहित्यिक चोरी।

साहित्य सभा की वार्षिक बैठक में साहित्यिक चोरी पर जोर शोर से चर्चा चल रही थी।  आजकल तो कुछ पता ही नही चलता साहब!कौन सी रचना असली है और कौन सी कॉपी पेस्ट।  अब तो लाइक औऱ कमेंट करते हुए भी डर लगता हैं।  अभी कल ही दूरदर्शन पर एक बहुत अच्छी कविता सुनी और आज किसी ने कुछ बदलाव करके उसे फेसबुक पर पोस्ट कर दिया।  तभी एक वरिष्ठ साहित्यकार बोले भाई कॉपीराइट कानून है उसका उपयोग करिए।  अजी! छोड़िए साहब बेचारे कवियों और लेखकों के पास जेबखर्च के पैसे तो मुश्किल से होते है।  ये क्या कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।  तभी किसी ने सुझाव दिया एक उपाय है साहित्यिक चोरी को वैध यानी जायज बना दिया जाए।  तो फिर देर किस बात की आप लोग नियम सुझाइए।अध्यक्ष महोदय ने कहा।  मेरा सुझाव है कि कहानी को हूबहू कॉपी पेस्ट न किया जाए,पात्रो के नाम आदि बदलना जरूरी है।  गजल के शेर में भी रद्दोबदल होना चाहिए और कुछ नही तो एक दो शेर अपने जोड़ सकते है।  कविता में कुछ शब्दों का बदला जाना जरूरी माना जायेगा।  और लघुकथा? अरे! छोड़ो भी लघुकथा, मैं तो इसे साहित्य की विधा ही नही मानता।  ...
केवल चारदीवारी तक की बात नही हर एक घर में चुल्हा - चौका रहता है कितनी कीमत होगी एक निवाले की वो ही जाने जो भूखा प्यासा रहता है।  बर्तन होंगे तो ये आवाजे भी आएंगी नए दौर में कौन भला चुप रहता है।  जाने कहा गायब हो गए तुरपाई वाले उधड़ा कपड़ा फटा फटा सा रहता है। 

हिंदी दिवस।

सीधी सादी सरल सयानी है ये कितनी भोली जय जय हिंदुस्तानी बोली।  प्रांत प्रांत में वेश बदलती मानो रंगों की होली जय जय हिंदुस्तानी बोली।  सब भाषाओं को अपनाती भरती अपनी झोली जय जय हिंदुस्तानी बोली।  भिन्न भिन्न शब्दो रंगों से मिल बनती इसकी टोली जय जय हिंदुस्तानी बोली।  उनकी भाषा मस्तक वाली अपनी मन की बोली जय जय हिंदुस्तानी बोली।  भारत माँ के भाल पर सजती ज्यूँ तिलक की रोली जय जय हिंदुस्तानी बोली।