Skip to main content

रंगभेद विश्व की सबसे पुरानी समस्या है।

अभी अभी दिग्गज कांग्रेसी चिंतक सैम पित्रोदा का एक बयान बहुत सुर्खियों में रहा। 
जिसमे उन्होंने भारत मे रहने वाले विभिन्न प्रदेशों के नागरिकों को शक्ल सूरत और रंग के आधार पर विभाजित करने का प्रयास किया। 
रंगभेद,नस्लभेद,वर्णभेद या फिर धार्मिक भेदभाव कोई आज की बात नही है,ये विश्व की सबसे पुरानी समस्याओं में से एक है। 
इन्हीं समस्याओं से लड़ने के लिए कभी महात्मा गांधी संघर्ष करते है तो कभी मार्टिन लूथर किंग, या फिर दक्षिण अफ्रीका में नेल्सन मंडेला अपनी उम्र का एक बड़ा हिस्सा जेल में बिता देते है। 
इसी भेदभाव के कारण यहूदी हजार साल तक बेवतन रहे। 
कश्मीरी पंडित हो या सिंध से विस्थापित हिंदू सिंधी,बलोच हो या फिर काले रंग के अमरीकन इन सभी ने इस रंगभेद नस्लभेद के बेहद विद्रूप रूप को झेला है। 
अभी कुछ समय पहले एक गोरे अमरीकी पुलिस वाले ने छोटी सी गलती पर एक काले अमरीकी नागरिक को सिर में गोली मार दी थी। 
तब पूरी दुनिया ने विरोध किया था और "ब्लैक लाइफ मैटर्स" नामक मुहिम चलाई थी। 
दुनिया के बड़े से बड़े वैश्विक संगठन अंतरराष्ट्रीय मंचो पर बड़ी बड़ी बाते तो करते है पर कोई ठोस कदम नही उठा पाते,जिसके कारण आज भी इस विकसित होती दुनिया मे करोड़ो लोग अल्पविकसित जीवन जीने को मजबूर है। 

Comments

Popular posts from this blog

मृत्यु का मोल। (कविता)

"मृत्यु का मोल" ( व्यंग्य कविता) अंजान मरे — तो चुपचाप साइड से निकल लो, ना आँसू, ना सवाल — बस भीड़ में खुद को बचा लो। पड़ोसी मरे — तो पूछ लो संस्कार का समय, कंधा न सही, कम से कम दिखा दो थोड़ा नमन। जान-पहचान वाला गया — तो फेसबुक पर "ॐ शांति" लिख दो, दिल से नहीं, टाइपिंग स्पीड से दुख नाप लो। कोई अपना गया — तो आँसू भी प्रॉपर्टी के वजन से गिरते हैं, ग़म भी वसीयत के काग़ज़ों में सुकून ढूंढता फिरता है। और जब आप मरें — तो सोचो, कौन रोएगा सच में? कौन होगा जो तुम्हारे बिना रातों को जागेगा? मौत तो सबकी बराबर होती है — पर इस दुनिया में दुख भी रिश्तों के रैंक से बाँटा जाता है। डॉ दिलीप बच्चानी  पाली मारवाड़,राजस्थान।

आलेख

सोशल मीडिया और राष्ट्रीय संप्रभुता नेपाल में सोशल मीडिया बैन को लेकर जारी विरोध केवल एक देश का मामला नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है। इंटरनेट और सोशल मीडिया ने सूचना के आदान-प्रदान को सरल बनाया है, लेकिन आज यही माध्यम लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को अस्थिर करने का औजार भी बनता जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने वाली बड़ी कंपनियाँ अपने मुनाफ़े के लिए तो हर देश में सक्रिय रहना चाहती हैं, किंतु उस देश के कानून और नियमों का पालन करने से कतराती हैं। यह प्रवृत्ति राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए सीधा खतरा है। हाल के वर्षों में श्रीलंका, बांग्लादेश और अब नेपाल में देखा गया है कि किस प्रकार युवाओं के असंतोष को सोशल मीडिया पर उकसाकर बड़े आंदोलनों का रूप दिया गया। सत्ता परिवर्तन तक की कोशिशें इन माध्यमों से संभव हो रही हैं। इसमें केवल बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ ही नहीं, बल्कि विपक्षी दलों और अंतरराष्ट्रीय शक्तियों का भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हाथ रहता है। यह स्थिति बेहद खतरनाक है, क्योंकि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि सोशल मीडिया कंपनियाँ किसी भी देश की आंतरिक स्थिरता को प्रभावित क...

हे!मोबाईल। (कविता)

हे! मोबाईल तुम वाकई एक क्रांति हो।  पलक झपकते ही, पहुंचा देते हो  सूचनाएं सात समंदर पार।  कहा क्या अच्छा-बुरा हुआ सभी तो पता है तुम्हे।  हजारो संदेशो का आदान-प्रदान,वाकई बड़ा करामाती काम है।  पर हे! मोबाईल बुरा न मानो तो एक बात कहु।  तुम अखबार हो, तुममे वो चिठ्ठियों वाली मिठास नही है।