Skip to main content

शब्द मरते नही(कविता)

कोई है?
जो रहता है
हरदम साथ मेरे। 
उठते-बैठते
हँसते-रोते,
अच्छी-बुरी
हर परिस्थिति में
वो होता ही है मेरे साथ। 
पर जब मै थक कर सो जाता हूँ 
वो नही सोता
वो लगा रहता है
मुझे जगाने में। 
वो कोई और नही मेरे भीतर छुपा
एक लेखक है। 
जो जगाता रहता है मुझे
लिखने-पढ़ने ऒर
सीखने के लिए। 
जब मै सो जाऊंगा 
हमेशा-हमेशा के लिए
तब भी वो जागता रहेगा,
एक पुंज की तरह
लोगो को प्रेरित करेगा
 लिखने के लिए। 
ऒर मेरा लिखा पढ़ने के लिए। 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

शेर

कौन कैसा है किधर से मालूम होता है कैसा है बशर नजर से मालूम होता है
मुसीबत में तुम्हें कोई याद करे,तुम कामयाब हो।  कोई तुम पर जब विश्वास कर,तुम कामयाब हो।  अपने लिए तो रोज ही मांगते है लोग मगर, तुम्हारे लिए कोई फरियाद करे,तुम कामयाब हो। 
अब गरीबी का आलम ये हुआ प्लास्टर उखड़ने लगे हैं दीवारों से।