विश्व की सबसे पुरानी मानव सभ्यताओं में से एक हमारा भारत देश एक लोकतांत्रिक गणतंत्र है। पूरी दुनिया में 206 सम्प्रभु देशो में से 159 देश ऐसे है जो अपने नाम के साथ रिपब्लिक स्टेट लगाते हैं। संसार के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश अमरीका,फ्रांस, चीन,ब्रिटेन सहित भारत भी उस सूची में शामिल है जो अपने आप को गणराज्य कहने का गौरव रखते है। गणतंत्र में गण शब्द संस्कृत से लिया गया है जिसका अर्थ है जनता और तंत्र का अर्थ है प्रणाली, अर्थात गणतंत्र पूरी तरह राष्ट्र की जनता द्वारा संचालित और समर्पित व्यवस्था है। गणतंत्र या गणराज्य शब्द हमारे भारत के लिए कोई नया नही है 450 ईसापूर्व के भारतीय नगर वैशाली,कपिलवस्तु, मिथिला को दुनिया का सबसे पुराना गणतंत्र माना जाता है। ऋग्वेद में गणराज्य शब्द का प्रयोग चालिस बार तथा अथर्ववेद में नौ बार किया गया है। जबकि पौराणिक ग्रन्थो में अनेकों बार इस शब्द का उल्लेख मिलता है। भारत के संविधान का निर्माण संविधान निर्माताओं ने अथक परिश्रम के साथ दो साल ग्यारह महीने और अठारह दिनों में किया। डॉ भीमराव आंबेडकर जो संविधान निर्माण की प्रारुप समिति के अध्...