Skip to main content

गजल

बाद में शिवालों को सजाया जाये
पहले हर पेट तक निवाला जाये

कही धूप है कही तरुवर की छाँव
कोई बीच का रास्ता निकाला जाये

तंग गलियो में सहमी मुस्कराहटें
किसी तरह  वहाँ उजाला जाये

अलिफ़ बे क्या है कुछ इल्म समझ
पर खाली पेट है कैसे समझाया जाये

परछाईया डराती सताती रुलाती है
चलो माँ के आँचल में छुप जाया जाये

                     दिलीप बच्चानी
                     पाली मारवाड़
                     राजस्थान

Comments

Popular posts from this blog

शेर

कौन कैसा है किधर से मालूम होता है कैसा है बशर नजर से मालूम होता है
मुसीबत में तुम्हें कोई याद करे,तुम कामयाब हो।  कोई तुम पर जब विश्वास कर,तुम कामयाब हो।  अपने लिए तो रोज ही मांगते है लोग मगर, तुम्हारे लिए कोई फरियाद करे,तुम कामयाब हो। 
अब गरीबी का आलम ये हुआ प्लास्टर उखड़ने लगे हैं दीवारों से।