Skip to main content

गजल

मेरे भीतर कुछ तो जल रहा है कही
कोई लावा है जो पिघल रहा है कही

सपनो की अर्थियां जल चुकी लेकिन
इस राख में कुछ सुलग रहा है कही

फिर पीछे देखकर मायूस होना चाहता हूँ
कुछ तो है जो आज बदल रहा है कही

आँख मजबूर है रो भी नही पाती है
जाने क्या क्या दिल में चल रहा है कही

चलो फिर वीरान बियाबान को लौट चले
वीरान शहर भी जंगल में ढल रहा है कही

                        दिलीप बच्चानी
                        पाली मारवाड़

Comments

Popular posts from this blog

शेर

कौन कैसा है किधर से मालूम होता है कैसा है बशर नजर से मालूम होता है
मुसीबत में तुम्हें कोई याद करे,तुम कामयाब हो।  कोई तुम पर जब विश्वास कर,तुम कामयाब हो।  अपने लिए तो रोज ही मांगते है लोग मगर, तुम्हारे लिए कोई फरियाद करे,तुम कामयाब हो। 
अब गरीबी का आलम ये हुआ प्लास्टर उखड़ने लगे हैं दीवारों से।