Skip to main content

लघुकथा

दृष्टि (लघुकथा )

पवित्र नदी के तट पर बने मोक्ष घाट पर माँ की अस्थियों के विसर्जन की पूजा करवा रहा था संतोष |
उसके कुल पुरोहित विधि सम्मत पूजा करवा रहे थे |
संतोष का ध्यान पूजा में कम पास के घाट पर नहाती महिलाओं और लड़कियों पर ज्यादा जाता |
पुरोहित जी बार बार टोकते
यहाँ पुष्प चढ़ाइए
यहाँ जल चढ़ाइए
अंततः पूजा पूर्ण हुई
संतोष पुरोहित जी से बोला अच्छे से पूजा करवाई न आपने माता जी को मोक्ष मिलना चाहिए |
पुरोहित जी मुस्कराते हुए बेटा
मोक्ष अच्छी पूजा विधि से नही अच्छी नियत से मिलता है |
संतोष की पलके झुक चुकी थी |

                     © डॉ दिलीप बच्चानी
                     पाली मारवाड़ राजस्थान
                     9829187615

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

शेर

कौन कैसा है किधर से मालूम होता है कैसा है बशर नजर से मालूम होता है
मुसीबत में तुम्हें कोई याद करे,तुम कामयाब हो।  कोई तुम पर जब विश्वास कर,तुम कामयाब हो।  अपने लिए तो रोज ही मांगते है लोग मगर, तुम्हारे लिए कोई फरियाद करे,तुम कामयाब हो। 
अब गरीबी का आलम ये हुआ प्लास्टर उखड़ने लगे हैं दीवारों से।