Skip to main content

दोहे

h1
जितना मालिक ने दिया
उतने में संतोष,
दूजा आगे बढ़ रहा
इसमें किसका दोष।
2
कभी नही थम सकता है
उसकी आंख का नीर
जिसने समझी
दूजे की पीर को अपनी पीर।
3
सूरज दिन भर का थका
चला सांझ के गांव
सारे पंछी लौटते
अपने अपने ठावँ।
4
गुरु मिले बड़े भाग से
करलो आज प्रणाम
करना ऐसा काम की
बड़े गुरु का नाम।
5
हँसते हँसते ढो लिया
जीवन भर का बोझ
अस्त शाम को होता हैं
सूरज भी तो रोज।
6
तेरी ज्योत की रोशनी
सदा दिखती राह,
भटक न जाऊ मैं कहि
थाम के रखना बाँह।
7
चंदा तेरी चांदनी
जैसे मलय पवन
नींद न आये जाने क्यू
लगता नहीं ये मन।
8.
आर्यावृत इस देश में ,
तम्बू में भगवान ।
जरा आप बतलाइए ,
कैसे हो कल्याण ।।
9.

गर्भ जेल से छूटकर फंसे मोह की जेल
वो ही जाने होगी कब इस जीव की बेल।

©डॉ दिलीप बच्चानी

Comments

Popular posts from this blog

शेर

कौन कैसा है किधर से मालूम होता है कैसा है बशर नजर से मालूम होता है
मुसीबत में तुम्हें कोई याद करे,तुम कामयाब हो।  कोई तुम पर जब विश्वास कर,तुम कामयाब हो।  अपने लिए तो रोज ही मांगते है लोग मगर, तुम्हारे लिए कोई फरियाद करे,तुम कामयाब हो। 
अब गरीबी का आलम ये हुआ प्लास्टर उखड़ने लगे हैं दीवारों से।