Skip to main content

श्री राम मंदिर

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यारा होगा,
सकल विश्व में सबसे सुंदर प्यारा होगा। 

श्री राम लला अब तम्बू से बाहर आएंगे
प्यासे नैना अब श्री राम के दर्शन पाएंगे। 

श्री राम कृपा से जगत धन्य हो जाएगा,
हर जन जन अब राम राम धुन गायेगा। 

श्री राम कृपा से अवधपुरी सज जाएगी
श्री राम छवि अब हर मन मे बस जाएगी। 

श्री भगवा धर्म ध्वजा मंदिर पर लहरायेगी
स्तय सनातन का संदेश जगत में गायेगी। 

जय सियाराम। 
 

                    डॉ दिलीप बच्चानी
                    पाली राजस्थान।

Comments

Popular posts from this blog

शेर

कौन कैसा है किधर से मालूम होता है कैसा है बशर नजर से मालूम होता है
मुसीबत में तुम्हें कोई याद करे,तुम कामयाब हो।  कोई तुम पर जब विश्वास कर,तुम कामयाब हो।  अपने लिए तो रोज ही मांगते है लोग मगर, तुम्हारे लिए कोई फरियाद करे,तुम कामयाब हो। 
अब गरीबी का आलम ये हुआ प्लास्टर उखड़ने लगे हैं दीवारों से।