Skip to main content

गजल

शरीर की उम्र बरसो में मापते है पर
मन का भी क्या कोई पैमाना होता है।

ये जिस तजुर्बे की बात करते है लोग
वो दिमाग है जो काफ़ी सयाना होता है। 

शरीर पर जख्म लगते हैं भर जाते है
बहुत मुश्किल मन को बचाना होता है। 

कभी यहाँ कभी वहाँ यायावर है ये
मन का कहा एक ठिकाना होता है। 

बिरले लोग ही वश में कर पाते है इसे
उनके कदमों में सारा जमाना होता है। 

मन ही राधा और कान्हा भी मन ही
मन ही कबीर जैसा दीवाना होता है। 






Comments

Popular posts from this blog

शेर

कौन कैसा है किधर से मालूम होता है कैसा है बशर नजर से मालूम होता है
मुसीबत में तुम्हें कोई याद करे,तुम कामयाब हो।  कोई तुम पर जब विश्वास कर,तुम कामयाब हो।  अपने लिए तो रोज ही मांगते है लोग मगर, तुम्हारे लिए कोई फरियाद करे,तुम कामयाब हो। 
अब गरीबी का आलम ये हुआ प्लास्टर उखड़ने लगे हैं दीवारों से।