Skip to main content

किताबे

स्कूल कॉलेज की जाने कितनी यादे बाकी है
खुशनसीब हूँ मैं मेरे घर मे किताबे बाकी है। 

कार्टून किताब पढ़ता मै साबू बन जाता था
गीता पढ़ता कांधे पर गांडीव आ जाता था। 

कम्प्यूटर मोबाइल में किताबों वाली बात नही
वो खुशबू वो अपनापन वो अहसास नही। 

सहेजना सँवारने एक का सलीका होता था
हर शख्स का पढ़ने का अलग तरीका  होता था। 

अब तो खरीदकर अलमारी में रखी जाती हैं
पढ़ने के नही केवल प्रदर्शन के काम आती है। 

आधुनिकता की दीमक किताबो को खा रही है
आज की पीढ़ी मोबाइल में दिमाग खपा रही है। 






Comments

Popular posts from this blog

शेर

कौन कैसा है किधर से मालूम होता है कैसा है बशर नजर से मालूम होता है
मुसीबत में तुम्हें कोई याद करे,तुम कामयाब हो।  कोई तुम पर जब विश्वास कर,तुम कामयाब हो।  अपने लिए तो रोज ही मांगते है लोग मगर, तुम्हारे लिए कोई फरियाद करे,तुम कामयाब हो। 
अब गरीबी का आलम ये हुआ प्लास्टर उखड़ने लगे हैं दीवारों से।