Skip to main content

गजल

मालिक नही हो किराएदार हो प्यारे
पर समझने को कहा तैयार हो प्यारे। 

बेवजह बेसबब भटकते फिरते क्यो हो
किस अजब धुन पर सवार हो प्यारे। 

तारीफ करना सवाल मत करना यहाँ
वरना तुम्हे कह देंगे गद्दार हो प्यारे। 

वोट देने के लिए तुम धरती पर आये
फिर पांच साल के लिए बेकार हो प्यारे। 

तुम अदना से पुर्जे भर हो इस सिस्टम के
समझते हो जैसे तुम सरकार हो प्यारे। 






Comments

Popular posts from this blog

शेर

कौन कैसा है किधर से मालूम होता है कैसा है बशर नजर से मालूम होता है
मुसीबत में तुम्हें कोई याद करे,तुम कामयाब हो।  कोई तुम पर जब विश्वास कर,तुम कामयाब हो।  अपने लिए तो रोज ही मांगते है लोग मगर, तुम्हारे लिए कोई फरियाद करे,तुम कामयाब हो। 
अब गरीबी का आलम ये हुआ प्लास्टर उखड़ने लगे हैं दीवारों से।