Skip to main content

कागज की खातिर।

चोरी जारी मारामारी सब कागज की खातिर
खून पसीना जानमारी सब कागज की खातिर। 

प्यार प्रेम खो गए सब मे छल का भाव भरा
दोस्ती यारी रिश्तेदारी सब कागज की खातिर। 

खेत खलिहान ऑफिस दुकान लगे हुए है सारे
दुनिया की दौड़ है जारी सब कागज की खातिर। 

बाबू को हिस्सा मिल जाये और साहब को मान
चपरासी की जिम्मेदारी सब कागज की खातिर। 

शपथ लेकर सँविधान की पदासीन जो होते है
नेता बनते भृष्टाचारी सब कागज की खातिर। 

कारागार कम पड़ रहे कैदी बढ़ते बढ़ते जाये
वकीलों की हिस्सेदारी सब कागज की खातिर। 

लट्ठ की ताकत रौब मूछ का डर का कारोबार
सारे गुंडो की रंगदारी सब कागज की खातिर। 

बेबस आँखे तरस रही कोई तो बचाने आये
चोरो को दी पहरेदारी सब कागज की खातिर। 

कलम बिक रही मंडी में कवि बन गए भांड
कलम ने बेची जिम्मेदारी सब कागज की खातिर। 










Comments

Popular posts from this blog

शेर

कौन कैसा है किधर से मालूम होता है कैसा है बशर नजर से मालूम होता है
मुसीबत में तुम्हें कोई याद करे,तुम कामयाब हो।  कोई तुम पर जब विश्वास कर,तुम कामयाब हो।  अपने लिए तो रोज ही मांगते है लोग मगर, तुम्हारे लिए कोई फरियाद करे,तुम कामयाब हो। 
अब गरीबी का आलम ये हुआ प्लास्टर उखड़ने लगे हैं दीवारों से।