Skip to main content

गजल

जो सूरज की मानिंद जलना सीख जाएगा
वो हर अंधेरे से निकलना सीख जाएगा। 

न कोई हाथ पकड़ो न कोई सहारा दो उसे
वो खुद गिरकर संभलना सीख जाएगा। 

अभी मासूम है मासूमियत जिंदा रहने दो
बड़ा होगा फितरत बदलना सीख जाएगा। 

दुनियावी दस्तूर लगते पैरो में जकड़न से
तुम सीखे वो भी चलना सीख जाएगा। 

यहाँ पर हर शख्स अलग किरदार रखता है
वो भी देखना सांचे में ढलना सीख जाएगा। 






            

Comments

Popular posts from this blog

शेर

कौन कैसा है किधर से मालूम होता है कैसा है बशर नजर से मालूम होता है
मुसीबत में तुम्हें कोई याद करे,तुम कामयाब हो।  कोई तुम पर जब विश्वास कर,तुम कामयाब हो।  अपने लिए तो रोज ही मांगते है लोग मगर, तुम्हारे लिए कोई फरियाद करे,तुम कामयाब हो। 
अब गरीबी का आलम ये हुआ प्लास्टर उखड़ने लगे हैं दीवारों से।