Skip to main content

गजल

इशारो से आँख से अदा से बात करती है
मोहब्बत कब भला ज़ुबाँ से बात करती है। 

पहली किरण गिरती है जब उसके पानी पर
देखना बहती नदी तब खुदा से बात करती है। 

गुल भृमर के मन को जाने भीच ले खुदको
कुदरत भी देखो किस हया से बात करती है। 

बेसबब भटकती नही वो सारे गुलशन में
हर कली हर फूल औ लता से बात करती है। 

सुबह कोई रंग भरता शाम कैसे स्याह होती
पंखुड़ी पर बैठ शबनम फ़िजा से बात करती है। 


Comments

Popular posts from this blog

शेर

कौन कैसा है किधर से मालूम होता है कैसा है बशर नजर से मालूम होता है
मुसीबत में तुम्हें कोई याद करे,तुम कामयाब हो।  कोई तुम पर जब विश्वास कर,तुम कामयाब हो।  अपने लिए तो रोज ही मांगते है लोग मगर, तुम्हारे लिए कोई फरियाद करे,तुम कामयाब हो। 
अब गरीबी का आलम ये हुआ प्लास्टर उखड़ने लगे हैं दीवारों से।