Skip to main content

सरदार

खंड खंड में बटा होता भारत
बिखरा बिखरा सा होता भारत। 
              अगर सरदार न होते। 

हैदराबाद, जूनागढ अलग होते
पासपोर्ट लेकर जाना पड़ता। 
              अगर सरदार न होते। 

एक देश,एक विधान,सँविधान
कभी न देश को मिल सकते थे। 
              अगर सरदार न होते। 

आपस मे सब प्रांत लड़ रहे होते
अविकसित से हम पिछड़ रहे होते। 
                  अगर सरदार न होते। 

कश्मीर भी पूरा पड़ोसी के पास होता
पूर्वोत्तर भी चीन में मिल गया होता। 
                   अगर सरदार न होते। 

नक्शा भारत का बदला बदला होता
भारत मां का आँचल बिखरा हुआ होता। 
                        अगर सरदार न होते।    

Comments

Popular posts from this blog

शेर

कौन कैसा है किधर से मालूम होता है कैसा है बशर नजर से मालूम होता है
मुसीबत में तुम्हें कोई याद करे,तुम कामयाब हो।  कोई तुम पर जब विश्वास कर,तुम कामयाब हो।  अपने लिए तो रोज ही मांगते है लोग मगर, तुम्हारे लिए कोई फरियाद करे,तुम कामयाब हो। 
अब गरीबी का आलम ये हुआ प्लास्टर उखड़ने लगे हैं दीवारों से।