Skip to main content

गजल

वो स्लेट पे लिखना मिटाना याद आ गया
तस्वीर देखके गुजरा जमाना याद आ गया। 

माँ से छुपके चुपके से खा भी लेते थे इसे
जुबाँ पर स्वाद वो ही पुराना याद आ गया। 

जमीन पर बनाकर लकीरे कई खेल खेले
हारने औ जितने का फसाना याद आ गया। 

अब कहा है लिखावट का वो हुनर पहले सा
छड़ी की मार का किस्सा पुराना याद आ गया। 

स्लेट पर लिखकर एक दूजे से बात करते थे
बचपने का वो सुहाना याराना याद आ गया। 

डॉ दिलीप बच्चानी 
पाली मारवाड़, राजस्थान।

Comments

Popular posts from this blog

शेर

कौन कैसा है किधर से मालूम होता है कैसा है बशर नजर से मालूम होता है
मुसीबत में तुम्हें कोई याद करे,तुम कामयाब हो।  कोई तुम पर जब विश्वास कर,तुम कामयाब हो।  अपने लिए तो रोज ही मांगते है लोग मगर, तुम्हारे लिए कोई फरियाद करे,तुम कामयाब हो। 
अब गरीबी का आलम ये हुआ प्लास्टर उखड़ने लगे हैं दीवारों से।