Skip to main content

गजल गर्मी पर

डामर की तपती सड़क सब लोग परेशान
घर चलाना आजकल रहा कहा आसान। 

दिन भर की मजदूरी साहूकार ने ऐसै दी
कर रहा हो जैसे बहुत बड़ा अहसान। 

फ़टी चप्पल के कारण पैर में छाला पड़ गया
कुल्फी वाले के अटके बदलो में प्राण। 

लू की चपेट में आकर कलुआ जब मर गया
मंगलू धीरे से बोला किस को मिली दुकान। 

सूरज कुछ मध्यम हो जा मेरी ये विनती है
क्यो तू लेने पे तुला हम गरीबो की जान। 

Comments

Popular posts from this blog

शेर

कौन कैसा है किधर से मालूम होता है कैसा है बशर नजर से मालूम होता है
मुसीबत में तुम्हें कोई याद करे,तुम कामयाब हो।  कोई तुम पर जब विश्वास कर,तुम कामयाब हो।  अपने लिए तो रोज ही मांगते है लोग मगर, तुम्हारे लिए कोई फरियाद करे,तुम कामयाब हो। 
अब गरीबी का आलम ये हुआ प्लास्टर उखड़ने लगे हैं दीवारों से।