Skip to main content

गजल बेटा।

सत्रहवाँ साल लगा है संभलना प्यारे
जीवन का संध्याकाल है संभलना प्यारे।

पाने को सारा आकाश है गर चाहो तो
खोने को बहुत कुछ है संभलना प्यारे। 

बचपने की कोमल पगडंडी पीछे रह गई
आगे एक कठोर डगर है संभलना प्यारे। 

अल्हड़पन, नादानियां,बदमाशियां छोड़ो
अब सयंम का समय है संभलना प्यारे। 

कुछ दूर तक मैं साथ हूँ और माँ भी साथ
पर आगे तुम्हारा सफर है संभलना प्यारे। 

Comments

Popular posts from this blog

शेर

कौन कैसा है किधर से मालूम होता है कैसा है बशर नजर से मालूम होता है
मुसीबत में तुम्हें कोई याद करे,तुम कामयाब हो।  कोई तुम पर जब विश्वास कर,तुम कामयाब हो।  अपने लिए तो रोज ही मांगते है लोग मगर, तुम्हारे लिए कोई फरियाद करे,तुम कामयाब हो। 
अब गरीबी का आलम ये हुआ प्लास्टर उखड़ने लगे हैं दीवारों से।