Skip to main content

शिव स्तुति

शिव ही आदी अंत है
शिव है जीवन सार,
शिव ही जीवन मूल है
शिव जीवन आधार। 

जपले शिवा शिवा। 

शिव से ही संगीत है
शिव से ही विज्ञान,
शिव में है सब योग
शिव में ही है ध्यान। 

भजले शिवा शिवा। 

शिव में सब प्रकाश है
हरता जो अंधकार,
शिव ही हर आकार है
शिव ही है निराकार। 

रटले  शिवा शिवा। 

शिव ही देवो के देव है
शिव ही है विश्वास,
दुनिया से क्या चाहता
शिव से कर ले आस। 

जपले शिवा शिवा। 

Comments

Popular posts from this blog

शेर

कौन कैसा है किधर से मालूम होता है कैसा है बशर नजर से मालूम होता है
मुसीबत में तुम्हें कोई याद करे,तुम कामयाब हो।  कोई तुम पर जब विश्वास कर,तुम कामयाब हो।  अपने लिए तो रोज ही मांगते है लोग मगर, तुम्हारे लिए कोई फरियाद करे,तुम कामयाब हो। 
अब गरीबी का आलम ये हुआ प्लास्टर उखड़ने लगे हैं दीवारों से।