Skip to main content

मृत्यु के बाद।

कुछ आंखे सजल होगी
कुछ समय के लिए,
कुछ स्मृतियां कुछ
कुछ ह्रदयों में रह जाएंगी। 

घर का एक बिस्तर रिक्त रह जायेगा
और क्या हो जाएगा। 

चप्पल स्टैंड की कतारों में 
एक फालतू चप्पल रह जायेगी
अलमारी में कुछ जोड़ी
पुराने कपड़े बच जाएंगे। 

जिन्हें बाद में फेंक दिया जाएगा
और क्या हो जाएगा। 

दवाई के पत्तो में कुछ
गोलियां बच जाएंगी
कुछ अधपढ़ी किताबे
पूछे छूट जाएंगी। 

जिन्हें फिर कभी न पढ़ा जाएगा। 
और क्या हो जाएगा। 

तुलसी रोज याद करेगी
गुलमोहर पछतायेगा
कुछ गमलों की सफाई 
बाकी रह जायेगी। 

जिन्हें अब करीने से सजाया जाएगा।
और क्या हो जाएगा। 

कुछ समय के लिए
कमरा सुना हो जाएगा
बिखरी चीजो को
अब हटाया जाएगा। 

इसे अब फिर से बसाया जाएगा। 
और क्या हो जाएगा। 

दीवार की किसी कील पर
एक तस्वीर लटकाई जाएगी
सूखे चंदन की माला भी
पहनाई जाएगी। 

दीवार पर एक पोस्टर बढ़ जाएगा। 
और क्या हो जाएगा। 



Comments

Popular posts from this blog

शेर

कौन कैसा है किधर से मालूम होता है कैसा है बशर नजर से मालूम होता है
मुसीबत में तुम्हें कोई याद करे,तुम कामयाब हो।  कोई तुम पर जब विश्वास कर,तुम कामयाब हो।  अपने लिए तो रोज ही मांगते है लोग मगर, तुम्हारे लिए कोई फरियाद करे,तुम कामयाब हो। 
अब गरीबी का आलम ये हुआ प्लास्टर उखड़ने लगे हैं दीवारों से।