Skip to main content

कविता

कुछ पन्ने जिंदगी के
फाड़ दिए जाएं तो बेहतर है। 
हर पन्ने से गुलाब की
खुशबू नही आती। 

नजर बार बार
उधर ही जाती है
लिखी है जिन पन्नो
में अठखेलियाँ तेरी। 

जिन्हें पढ़कर हरबार
आँखे नम हो हो जाती है
न चाहते हुए भी,
पढ़ता हूँ बार बार। 

कामयाबियां,नाकामियां
शिकायतें,शरारते
जाने क्या क्या है
छुपा इन पन्नो में। 

इन पुराने पन्नो को छूना
डायरी को सीने पर रख
सो जाना,
भुला देता है सब तकलीफों को। 

Comments

Popular posts from this blog

शेर

कौन कैसा है किधर से मालूम होता है कैसा है बशर नजर से मालूम होता है
मुसीबत में तुम्हें कोई याद करे,तुम कामयाब हो।  कोई तुम पर जब विश्वास कर,तुम कामयाब हो।  अपने लिए तो रोज ही मांगते है लोग मगर, तुम्हारे लिए कोई फरियाद करे,तुम कामयाब हो। 
अब गरीबी का आलम ये हुआ प्लास्टर उखड़ने लगे हैं दीवारों से।