Skip to main content

गजल

छत,दीवार,दरवाजे बगावत करते है
क्या क्या सभाले नीव का पत्थर आखिर।

वो तीर,तलवार,खंजर सब मेरे लिए है
भला कब तक बचाये कोई सर आखिर। 

इस मरुथल में दूर तक साया ही नही
वोही जाने कैसे तय होगा सफर आखिर। 

इस शहर में अपने गांव वाली बात नही
इतने जतन से भी मेरा न हुआ शह्र आखिर।

जो आये और भिगो दें मेरे अंतस को
न जाने कब आयेगीं वो लहर आखिर।

टूटता ही जा रहा हूँ अनगिनत टुकड़ो में
पता ही नहीं होगी कब उसकी महर आखिर। 

वो कहते है जिंदगी अमृत के समान है
इससे तो बहुत बेहतर होगा जहर आखिर। 










Comments

Popular posts from this blog

शेर

कौन कैसा है किधर से मालूम होता है कैसा है बशर नजर से मालूम होता है
मुसीबत में तुम्हें कोई याद करे,तुम कामयाब हो।  कोई तुम पर जब विश्वास कर,तुम कामयाब हो।  अपने लिए तो रोज ही मांगते है लोग मगर, तुम्हारे लिए कोई फरियाद करे,तुम कामयाब हो। 
अब गरीबी का आलम ये हुआ प्लास्टर उखड़ने लगे हैं दीवारों से।