Skip to main content

गजल

आवरण में है छुपे विष के चेहरे
कोई कैसे जान पाए भेद गहरे।

एक छटपटाहट गहराई में गर्त है
तभी किनारो से लड़ रही है लहरे। 

इस शहर को अब सवांरा जाएगा
ये मुनादी कर रहे है लोग बहरे। 

एक अजब ही दौड़ जारी है यहाँ
कोई आखिर सुकूँ से कैसे ठहरे।

इक अदद सी कामयाबी के लिए
कितनो को पहनाऊँ यहाँ सेहरे। 

क़ायनात पे गर बस उनका चलता
वो लगा देते हमारी सासों पे पहरे। 


Comments

Popular posts from this blog

शेर

कौन कैसा है किधर से मालूम होता है कैसा है बशर नजर से मालूम होता है
मुसीबत में तुम्हें कोई याद करे,तुम कामयाब हो।  कोई तुम पर जब विश्वास कर,तुम कामयाब हो।  अपने लिए तो रोज ही मांगते है लोग मगर, तुम्हारे लिए कोई फरियाद करे,तुम कामयाब हो। 
अब गरीबी का आलम ये हुआ प्लास्टर उखड़ने लगे हैं दीवारों से।