Skip to main content

दुआए।

मंदिरो, मजारो पर बंधे है
लाखो धागे,
बेटियो की खुशहाली के,
उनके सुखद पारिवारिक जीवन के,
पर क्यो नही बांधे जाते
उनके अच्छे कैरियर, कामयाबी और
प्रमोशन के लिए।
कितने गुरुद्वारों में पढ़ी जाती है
बेटियो की सफलता की अरदास।
हमने हजारो बार दिए है,
बेटियो को
सौभाग्यशाली होने के
आशीर्वाद।
आखिर हम कब देंगे
उन्हें सफल औऱ
समर्थ होने कि
आशीष। 

Comments

Popular posts from this blog

शेर

कौन कैसा है किधर से मालूम होता है कैसा है बशर नजर से मालूम होता है
मुसीबत में तुम्हें कोई याद करे,तुम कामयाब हो।  कोई तुम पर जब विश्वास कर,तुम कामयाब हो।  अपने लिए तो रोज ही मांगते है लोग मगर, तुम्हारे लिए कोई फरियाद करे,तुम कामयाब हो। 
अब गरीबी का आलम ये हुआ प्लास्टर उखड़ने लगे हैं दीवारों से।