Skip to main content

हे!मोबाईल। (कविता)

हे! मोबाईल
तुम वाकई एक क्रांति हो। 
पलक झपकते ही,
पहुंचा देते हो 
सूचनाएं
सात समंदर पार। 
कहा क्या
अच्छा-बुरा हुआ
सभी तो पता है तुम्हे। 
हजारो संदेशो का
आदान-प्रदान,वाकई बड़ा
करामाती काम है। 
पर हे! मोबाईल
बुरा न मानो तो एक बात
कहु। 
तुम अखबार हो,
तुममे वो चिठ्ठियों वाली
मिठास नही है। 

Comments

Popular posts from this blog

शेर

कौन कैसा है किधर से मालूम होता है कैसा है बशर नजर से मालूम होता है
मुसीबत में तुम्हें कोई याद करे,तुम कामयाब हो।  कोई तुम पर जब विश्वास कर,तुम कामयाब हो।  अपने लिए तो रोज ही मांगते है लोग मगर, तुम्हारे लिए कोई फरियाद करे,तुम कामयाब हो। 
अब गरीबी का आलम ये हुआ प्लास्टर उखड़ने लगे हैं दीवारों से।