Skip to main content

गजल


यहाँ ताउम्र कौन यार साथ रहता है,
मौसम कहाँ सदा खुशगवार रहता है।


माना कि इश्क़ दर्द-ए-बेशुमार देता है,
लेकिन उसी से दिल को करार रहता है।


दुनिया के हादसों का ग़म न कर ऐ दिल,
मुझे तो अब भी उनका इनतजार रहता है। 


दुनिया में कौन किसका हुआ है दिल से,
इंसान भी कब तलक वफ़ादार रहता है।


"दिलिप" ये इश्क़ ही है जो ज़िन्दगी भर,
तनहा सफ़र में भी हमक़रार रहता है।


Comments

Popular posts from this blog

शेर

कौन कैसा है किधर से मालूम होता है कैसा है बशर नजर से मालूम होता है
मुसीबत में तुम्हें कोई याद करे,तुम कामयाब हो।  कोई तुम पर जब विश्वास कर,तुम कामयाब हो।  अपने लिए तो रोज ही मांगते है लोग मगर, तुम्हारे लिए कोई फरियाद करे,तुम कामयाब हो। 
अब गरीबी का आलम ये हुआ प्लास्टर उखड़ने लगे हैं दीवारों से।