Skip to main content

नरक से बाहर लघुकथा

नरक से बाहर  ( लघुकथा )

बेटे की रोज रोज की पैसे की डिमांड पूरी कर कर के वीरेंद्रनाथ परेशान हो चुका था,और फिर आज उसका रिजल्ट देखकर तो दिमाग ही खराब हो गया।
देहली से सीधा पूना पहुँचा तो ये क्या सुनील का फ्लैट लॉक।
दूसरी चाबी से दरवाजा खोल अंदर इंतजार करने लगा।
पूरी रात गुजरने के बाद सुबह सुनील आया नशे में धुत्त।
उसने बड़ी मुश्किल से उसे बेड पर सुलाया।
अरे! ये हाथो पर इतने इंजेक्शन के निशान।
सुनील छह घण्टे बाद जागा तो मोबाइल में पड़ोस वाले अंकल का मेसज
तेरे पापा को अटैक आया है 27 नम्बर सेक्टर निगड़ी स्टर्लिंग हॉस्पिटल जल्दी पहुच।
चार घण्टे बाद पापा के बेड के पास आई सी यू में ,पापा की आंखे आँसुओ से भरी थी।
सॉरी पापा गलती हो गई आप जल्दी ठीक हो जाइए फिर मैं एडमिट होऊँगा

डिटॉक्सिफिकेशन सेंटर में।

                     ©डॉ दिलीप बच्चानी
                      पाली मारवाड़ राजस्थान
                      9829187615

Comments

Popular posts from this blog

शेर

कौन कैसा है किधर से मालूम होता है कैसा है बशर नजर से मालूम होता है
मुसीबत में तुम्हें कोई याद करे,तुम कामयाब हो।  कोई तुम पर जब विश्वास कर,तुम कामयाब हो।  अपने लिए तो रोज ही मांगते है लोग मगर, तुम्हारे लिए कोई फरियाद करे,तुम कामयाब हो। 
अब गरीबी का आलम ये हुआ प्लास्टर उखड़ने लगे हैं दीवारों से।