Skip to main content

गजल

शोर के भीतर सन्नाटे सुनना सीख रहा हूँ
उलझे उलझे धागों को बुनना सीख रहा हूँ। 

सांसो तक  पर पहरा बैठाती दुनियादारी
खुद की खातिर खुद को चुनना सीख रहा हूँ। 

मै आपकी बातो को किस्सा कह दूँ कैसे
मैं खुद किस्सा कहना सुनना सीख रहा हूँ। 

दौड़ भाग कर सब कुछ करके देख लिया
धीरे धीरे अब कुछ रुकना सीख रहा हूँ। 

सबंधो का तानाबाना भरम का मायाजाल
जांच परख कर मिलना जुलना सीख रहा हूँ। 











Comments

Popular posts from this blog

शेर

कौन कैसा है किधर से मालूम होता है कैसा है बशर नजर से मालूम होता है
मुसीबत में तुम्हें कोई याद करे,तुम कामयाब हो।  कोई तुम पर जब विश्वास कर,तुम कामयाब हो।  अपने लिए तो रोज ही मांगते है लोग मगर, तुम्हारे लिए कोई फरियाद करे,तुम कामयाब हो। 
अब गरीबी का आलम ये हुआ प्लास्टर उखड़ने लगे हैं दीवारों से।