Skip to main content

हिंदी गजल।

चाहे दबा हुआ है लाख परतों तले
पर होता हर मन मे वैराग का मोह। 

घर की दीवारें कारावास की तरह
छोड़ता कहा है अनुराग का मोह। 

ऐसे कैसे सौप दू किसी अंजान को
किसे दू मै अपने अनुभाग का मोह। 

कइयो बार छला गया ठुकराया गया
पर पा न सका मै मेरे भाग का मोह। 

मेरे चेहरे पर खुशी उसे मंजूर ही नही
छिनता लेता हैं हर विभाग का मोह। 

धमनियों का रक्त जब तक न रुके
चलता रहेगा द्वेष औऱ राग का मोह। 



Comments

Popular posts from this blog

शेर

कौन कैसा है किधर से मालूम होता है कैसा है बशर नजर से मालूम होता है
मुसीबत में तुम्हें कोई याद करे,तुम कामयाब हो।  कोई तुम पर जब विश्वास कर,तुम कामयाब हो।  अपने लिए तो रोज ही मांगते है लोग मगर, तुम्हारे लिए कोई फरियाद करे,तुम कामयाब हो। 
अब गरीबी का आलम ये हुआ प्लास्टर उखड़ने लगे हैं दीवारों से।