Skip to main content

गजल

दुनियावी चालो तरकीबो को समझना सीख
वरना कदम कदम पर तुझे बस मात मिलेगी। 

वो दिखाता कुछ है और करता कुछ और ही
पहचान संभल जा वरना सिर्फ घात मिलेगी। 

दिनभर जब तू बहायेगा पसीना मेहनत का
तब कहि जाके तुझे सुकून भरी रात मिलेगी। 

वो दौर और था जिसे पीछे छोड़ कर आये हो 
अब तुम्हे कहा वो पहले वाली बात मिलेगी। 

अगर उगाते रहे हम यूँ ही बारूद की फसले
देखना न बंदा मिलेगा न बंदे की जात मिलेगी। 

देखना वो आएगी थपथपायेगी सुला देगी हमे
आखिर में सभी को वो शरीके हयात मिलेगी। 

सँवार सकते नही तो मिटाने पर क्यो तुले हो
फिर कहा पे ऐसी दिलकश कायनात मिलेगी। 

Comments

Popular posts from this blog

शेर

कौन कैसा है किधर से मालूम होता है कैसा है बशर नजर से मालूम होता है
मुसीबत में तुम्हें कोई याद करे,तुम कामयाब हो।  कोई तुम पर जब विश्वास कर,तुम कामयाब हो।  अपने लिए तो रोज ही मांगते है लोग मगर, तुम्हारे लिए कोई फरियाद करे,तुम कामयाब हो। 
अब गरीबी का आलम ये हुआ प्लास्टर उखड़ने लगे हैं दीवारों से।